बंदर और टोपीवाला (Monkey And The Hat-Seller)

bandar aur topiwala

एक बार की बात है सोलहपुर गांव में चमन नाम का एक व्यापारी रहता था। व्यापारी अपना भरण पोशण के लिए गांव गांव घुम घुमकर रंग बिरंगी टोपियां बेचता था। वे हर रोज की तरह आज भी बड़ी सी टोकरी में सैकड़ो टोपियां लेकर बेंचने के लिए निकला। वह गांव में टोपियां बेच कर दूसरे गांव की ओर निकल पड़ा।

जंगल की ओर से दूसरे गांव जाने के दौरान वह बहुत थक जाता है। उसने एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए वह रूक गया। उसने अपनी माथे पर से टोपी की टोकरी नीचे रखकर आराम करने लगा। सुहानी हवा चलने के कारण व्यापारी को नींद आ गई और वह सो गया।

बंदर और टोपीवाला : बंदरो ने लूट लिए व्यापारी के रंग बिरंगी टोपियां

जिस पेड़ के नीचे व्यापारी चमन सो रहा था। उसी पेड़ पर बहुत सारे बंदर रहते थे। व्यापारी को सोते देख बंदरो ने उसकी टोकरी में रखी टोपियांे पर टूट पड़े। बंदरों ने रंग-बिरंगी टोपियों के साथ खेलने लगे। बंदर अपने अपने पसंद के टोपी को उठाकर उछल कूद करने लगते है।

Also Read :-

हल्ला सुनकर व्यापारी की नींद खुल गई। वह ये सब देखकर हैरान हो गया। उसकी सारी टोपियां टोकरी से गायब थीं। कुछ बंदर हाथ में टोपी रखे थे तो कुछ पहने हुए थे। सभी पेड़ पर चढ़ गए थे। व्यापारी ने पेड़ के ऊपर देखा तो सब समझ गया। इसे देख व्यापारी काफी परेशान और चिंतित हो गया। वह सोच में पड़ गया कि अब टोपियां न बेच पाने के कारण उसे बहुत ही नुकसान होगा।

व्यापारी ने अपनी बुद्धि से बंदरो से वापस लिए टोपियां

व्यापारी ने सोचा और एक योजना बनाई। उसने अपना सिर खुजलाने लगा। इसे देख बंदर भी अपना सिर खुजलाने लगा। फिर व्यापारी इधर उधर कूदना षुरू किया। बंदर ने भी वैसा ही किया। व्यापारी को समझ आ गया कि अब बंदरो से अपनी टोपी कैसे लेनी है।

Also Read :-

व्यापारी ने बड़ी चालाकी से अपने सर पर पहने टोपी को खोल कर जमीन पर फेंक दिया। यह देख कर सारे बंदरो ने भी अपने सर पर पहने टोपी को खोल कर जमीन पर फेंक दिया। व्यापारी तुरंत जमीन पर पड़ी अपनी सारी टोपियों को इकट्ठी कर टोकरी में रख लिया। जिसके बाद वह वहां से दूसरे गांव की ओर निकल पड़ा।

कहानी से सीख (Moral of The Story) :- इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो हमें घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सयंम रखकर उसका सामना करना चाहिए। उस वक्त हर हाल में हमें समझदारी से काम लेना चाहिए, सफलता जरूरी मिलती है।

और इसी तरह की हिंदी कहानियों के लिए moral stories in hindi के master पेज पर जाएं।

Leave a Comment