चिड़िया और घमंडी हाथी (Bird And The Proud Elephant)

chidiya aur ghamandi hathi

एक बार की बात है एक आम के पेड़ पर एक चिड़िया अपने पति के साथ घोंसला बना कर रहती थी। चिड़िया दिनभर अपने घोंसले में बैठकर अपने अंडे सेकती रहती। उसका पति जंगल की ओर भोजन की तलाश करता था। दोनो उत्साह से जीवन जी रहे थे।

चिड़िया अंडे से बच्चों के निकलने का इंतजार कर रही थी। एक दिन नर चिड़िया भोजन की तलाश में जंगल की ओर गया था। मादा चिड़िया अपने अंडों की देखरेख कर रही थी। इसी दौरान एक घमंडी मदमस्त हाथी अपनी धीमी चाल में पेड़ की ओर चलता हुआ आ रहा था।

चिड़िया और घमंडी हाथी : हाथी ने फोड़़ डाले चिड़िया के अंड़े

हाथी पेड़ के समीप पहुंच उसकी शाखाओं को तोड़ रहा था। चिड़िया ने बोली हाथी भाई पेड़ की इस शाखा को न तोड़ो इसपर मेरा घोंसला है। हाथी ने उसकी बात नहीं सुनी और उसने पेड़ की शाखा को तोड़ दिया। जिससे चिड़िया का घोंसला जमीन पर गिर गया और उसके सारे अंडे फूट गए।

Also Read :

चिड़िया यह देख दुखी हुई और उसे हाथी पर बहुत गुस्सा आ रहा था। कुछ समय बाद चिड़िया का पति वापस लौटा। उसने देखा कि चिड़िया पेड़ की टुटी टहनी पर बैठकर जोर जोर से रो रही थी। चिड़िया ने पूरी घटना क्रम को अपने पति को बता दी। जिसे सुनकर उसके पति को भी दुख हुआ।

दोनों चिड़िया ने घमंडी हाथी को सबक सिखाने का फैसला लिया। दोनों अपने एक दोस्त कठफोड़वा के पास गए और सारी बात उसे बता डाली। कठफोड़वा ने बोला कि हाथी को उसकी गलती की सजा देनी ही होगी। कठफोड़वा के दो दोस्त और थ एक मधुमक्खी और दूसरा मेंढक। तीनों ने मिलकर हाथी को सबक सिखाने की एक अच्छी योजना बनाई।

चिड़िया ने अपने साथियों के सहयोग से हाथी से लिया बदला

योजना के अनुसार सबसे पहले मधुमक्खी ने हाथी के कान में गुनगुनाना शुरू किया। हाथी मधुमक्खी की मधुर आवाज में खो गया। इसी बीच कठफोड़वा ने आकर हाथी की दोनों आखें फोड़ दी। हाथी दर्द के मारे चिल्लाने लगा। तभी मेंढक अपने परिवार के साथ आया और एक दलदल के पास टर्रटराने लगा।

Also Read :

हाथी को लगा कि यहां पास में कोई तालाब होगा। हाथी पानी पीने की चाहत में दलदल में जाकर फंस गया। इस तरह चिड़िया ने मधुमक्खी, कठफोड़वा और मेंढक की सहायता से हाथी से बदला ले ही लिया।

कहानी से सीख (Moral of The Story) :- इस कहानी से हमे यह सीख मिलती है कि एकता में बड़ी शक्ति होती है। हम अपने बुद्धि का प्रयोग कर बड़ी से बड़ी मुसीबत पर विजय प्राप्त कर सकते है।

और इसी तरह की हिंदी कहानियों को पढ़ने के लिए Short Stories in Hindi with Moral for Kids के पेज पर जाएं।

Leave a Comment